दूल्हे को नशे में टल्ली कर दुल्हन हुई नौ दो ग्यारह- साथ में ले गई...

थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि मामले की जांच करते हुए दुल्हन के परिजनों से संपर्क किया गया है।

Update: 2024-02-13 05:45 GMT

सहारनपुर। प्यार के साथ पीने के लिए दिए गए दूध में दवा मिलाकर दूल्हे को नशे में टल्ली करते हुए दुल्हन घर में रखी नगदी एवं जेवरात समेटकर अपने साथ ले गई है। जाते-जाते दुल्हन लिखकर गई है कि उसे अब ढूंढने की कोशिश नहीं करना। बड़े अरमानों के साथ शादी करके दुल्हन लाया युवक अब अपना माथा पीट रहा है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है।

दरअसल महानगर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के गांव सड़क दुधली के रहने वाले विनोद उर्फ बिट्टू की शादी इसी महीने की 6 फरवरी को जनपद के गांव दाबकी गुर्जर के रहने वाले ओमप्रकाश की बेटी शिवानी के साथ हिंदू रीति रिवाज के साथ हुई थी। अग्नि के साथ फेरे एवं शादी की अन्य रस्मों के बाद दूल्हा अपनी दुल्हन को उसके साथ सात जन्मों तक साथ रहने के सपनों के साथ लेकर आया था।

शादी को अभी एक हफ्ता भी नहीं गुजरा था कि शादी के लाल जोड़े में आई दुल्हन 11 फरवरी की रात अपने दूल्हे को नशे में टल्ली करके फरार हो गई। दुल्हन की खोजबीन के बाद जब घर में रखी और जेवरात चेक किए गए तो 150000 रुपए की नगदी और लाखों रुपए की कीमत के जेवरात गायब हुए मिले। दुल्हन के साथ नगदी और जेवरातों के गायब होने से परिजनों के होश उड़ गए। दूल्हा पक्ष ने थाने में तहरीर देकर लुटेरी दुल्हन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी धर्मेंद्र गौतम का कहना है कि मामले की जांच करते हुए दुल्हन के परिजनों से संपर्क किया गया है। जानकारी मिली है कि रुपए एवं नगदी लेकर फरार हुई दुल्हन अपने मायके नहीं पहुंची है। पुलिस अब मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर लुटेरी दुल्हन की तलाश कर रही है।

Tags:    

Similar News