हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी रोडवेज बस- शीशे तोड़कर निकालें यात्री

आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर यात्रियों को लेकर दौड़ रही रोडवेज बस मंडी समिति के पास हादसे का शिकार हो गई है।

Update: 2023-04-07 11:48 GMT

आगरा। यात्रियों को लेकर आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर दौड़ रही रोडवेज की बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस के पलटते ही भीतर बैठे यात्रियों में बुरी तरह से चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भाग दौड़ करते हुए मौके पर पहुंचे और शीशे तोड़कर बस के भीतर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। इसी बीच हादसे की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायल हुए सभी यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार को आगरा फिरोजाबाद हाईवे पर यात्रियों को लेकर दौड़ रही रोडवेज बस मंडी समिति के पास हादसे का शिकार हो गई है।

बताया जा रहा है कि बस आगरा से चलकर फिरोजाबाद की तरफ जा रही थी। दोपहर बाद जैसे ही यह बस मंडी समिति के समीप पहुंची तो अचानक से सामने आए बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस फ्लाईओवर की तरफ चढ गई। चालक ने जैसे ही ब्रेक लगाए तो बस अनियंत्रित हो गई और रेलिंग से टकराकर पलट गई। जिस समय यह हादसा हुआ उस समय बस में तकरीबन 30 यात्री सवार थे।

बस के पलटते ही यात्रियों में मची चीख-पुकार की आवाज को सुनकर आसपास के लोग भाग दौड़ करते हुए मौके पर पहुंचे। इसी बीच हादसे की जानकारी पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से शीशे तोड़कर बस के भीतर फंसे यात्री बाहर निकाले गए। इस हादसे में घायल हुए यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags:    

Similar News