खापों की पंचायत- दिल्ली में किसान ही किसान- महिलाओं ने तोड़े बैरिकेट्स

शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए चल रहे पहलवानों के धरने के समर्थन में देश भर की ख़ापें महापंचायत करने के लिए पहुंच रही है।

Update: 2023-05-07 05:05 GMT

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए जंतर-मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में देश भर की ख़ापें महापंचायत करने के लिए दिल्ली पहुंच रही है। एंट्री करने से रोके जाने पर महिला किसान दिल्ली पुलिस द्वारा लगाये गये बैरिकेडस तोड राजधानी में दाखिला हो गई। रविवार को राजधानी दिल्ली खापों की महापंचायत का स्थान बनने जा रही है, जंतर मंतर पर पिछले 15 दिन से भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के लिए चल रहे पहलवानों के धरने के समर्थन में देश भर की ख़ापें महापंचायत करने के लिए पहुंच रही है।

किसान भी जंतर मंतर का रुख करते हुए खाप पंचायत में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंच रहे है। पंजाब से चलकर जंतर मंतर पर आ रही महिला किसानों को जब दिल्ली पुलिस द्वारा टिकरी बॉर्डर से दाखिल करते समय रोका गया तो महिलाएं किसान हंगामा करते हुए बैरिकेडिंग को हटाकर राजधानी दिल्ली में दाखिल हो गई।

दिल्ली पुलिस ने हंगामे की स्थिति को देखते हुए अब किसानों को राजधानी दिल्ली में एंट्री करने की इजाजत दे दी है। हालात ऐसे हैं कि किसान बस एवं गाड़ियों में सवार होकर जंतर मंतर पर पहुंच रहे हैं। उधर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत की ओर से स्पष्ट किया गया है कि जंतर मंतर पर हम शांतिपूर्वक तरीके से अपनी महापंचायत करेंग। अगर दिल्ली पुलिस जंतर मंतर पर महापंचायत कर रहे किसानों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची तो हम उसी थाने में महापंचायत का आयोजन करेंगे।

Tags:    

Similar News