घर में घुसे बदमाशों ने NRI पर बरसाई गोलियां- हालत गंभीर- इलाके में....

तीन गोलियां चलाने के बाद जब हथियार फंस गया तो आरोपी मौके से भाग गए।

Update: 2024-08-24 12:05 GMT

अमृतसर। दिनदहाड़े घर के भीतर घुस कर अंजाम दी गई फायरिंग की घटना में एनआरआई युवक को जख्मी हालत के चलते ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोली लगने से घायल हुए अमेरिका में रहने वाले युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।

शनिवार को पंजाब के अमृतसर में रहने वाले एनआरआई सुखचैन के घर के भीतर घुसे बदमाश उसकी मर्सिडीज़ गाड़ी के कागजात मांगने लगे। सुखचैन ने जब बदमाशों का विरोध किया तो वह हथियारों की नोक पर सुख चैन सिंह को मकान के भीतर ले गए और उस पर पिस्टल से गोलियां चलानी शुरू कर दी।

दो गोलियां लगने से जख्मी हुआ सुख चैन लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा, इस दौरान जब बदमाश तीसरी गोली चलाना चाहते थे तो उनका हथियार फंस गया। इस दौरान सुखचैन की पत्नी और घर में मौजूद दो बच्चों समेत अन्य लोग हाथ जोड़कर सुखचैन को छोड़ने की गुहार लगाते रहे।

तीन गोलियां चलाने के बाद जब हथियार फंस गया तो आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की ओर जख्मी हुए सुखचैन को ट्रीटमेंट के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।Full View

Tags:    

Similar News