यमुना नदी में समाई नाव-महिलाओं समेत अनेक लाप-निकाले चार शव

मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम अभी तक 4 शव नदी से बाहर निकाल चुकी है।

Update: 2022-08-11 12:00 GMT

बांदा। रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधने जा रही 20-25 महिलाओं के साथ तकरीबन 30-40 लोगों से भरी नाव के संतुलन बिगड़ जाने के बाद यमुना नदी में डूब जाने से चारों तरफ हाहाकार मच गया है। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम अभी तक 4 शव नदी से बाहर निकाल चुकी है।

बृहस्पतिवार को रक्षाबंधन के मौके पर बांदा जनपद के समगरा गांव से अनेक महिलाएं व अन्य लोग नाव में सवार होने के लिए मरका घाट पर पहुंचे थे। नाव में सवार हुए सभी लोग यमुना नदी को पार करके फतेहपुर जनपद के असोथ घाट जा रहे थे। नाव में तकरीबन 50 लोग सवार थे। बीच धारा में पहुंचते ही असंतुलित होकर नाव नदी के भीतर पलट गई। नाव में सवार सभी लोग पानी के अंदर डूब गए।

लेकिन नाव चला रहा नाविक तैर कर किसी तरह से बाहर आ गया और लोगों को मामले की जानकारी दी। आसपास के कई गांव से पहुंचे गोताखोरों ने नदी में उतरकर लापता हुए लोगों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है अभी तक नदी के भीतर से 4 शव निकाले जा चुके हैं जिनकी अभी तक पहचान नहीं हुई है।

घटना की जानकारी के बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल रेस्क्यू टीम को लेकर घटनास्थल की तरफ रवाना हो गए हैं। उधर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए हैं।

Tags:    

Similar News