अधिकारियों की आंखें निकालने की धमकी देने वाला BJP नेता गिरफ्तार, देखें वीडियो

अधिकारियों के हाथ उखाड़ने और आंखें निकालने की धमकी देने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ा दिया है।

Update: 2021-01-28 13:02 GMT

मेरठ। अधिकारियों के हाथ उखाड़ने और आंखें निकालने की धमकी देने वाले भाजपा नेता को पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ा दिया है। उक्त भाजपा नेता को आज पुलिस ने अरेस्ट कर लिया और उसकी सारी हेकड़ी निकाल दी। 

Full View

ज्ञातव्य है कि 26 जनवरी को पंकज लोधी और उसके समर्थकों ने देहली गेट क्षेत्र से शारदा रोड तक रैली निकालने की कोशिश की थी। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक लिया था। इससे भाजपा नेता आग बबूला हो गया था। पंकज ने सत्ता के नशे में चूर होकर कार्यकर्ताओं के सामने डींगें हांकनी शुरू कर दी थी। उसने अधिकारियों के बारे में कई अशोभनीय टिप्पियां की थीं। उसने यहां तक कहा था कि यदि कार्यकर्ताओं की तरफ किसी अधिकारी ने आंखें उठाकर देखा, तो वह उनकी आंख निकाल लेगा। कार्यकर्ताओं को रोकने वाले अधिकारियों के हाथ तोड़ डालेगा। इस वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था, जो कि चर्चाओं में आ गया हुआ था।


इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था और आरोपी के खिलाफ देहली गेट थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आज पुलिस ने पंकज लोधी की सारी हेकड़ी निकालते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



Tags:    

Similar News