सेना के जवान ने गोली मारकर की आत्महत्या
शहर में सेना के एक जवान ने अपनी राइफल्स से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली;
श्रीनगर। उत्तर कश्मीर के कुपवाडा जिले के सीमांत केरन शहर में सेना के एक जवान ने अपनी राइफल्स से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि कुपवाडा के 6 आरआर शिविर में बुधवार रात गोली की आवाज सुनायी देने पर अफर तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। सेना के अन्य जवान तत्काल उस चौकी की और भागे जहां मध्य प्रदेश निवासी सिपाही लोकिंदर सिंह ठाकुर तैनात था। सेना के जवानों को सिपाही लोकिंदर खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला।
उन्हाेंने बताया कि घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा अभी यह पता नहीं चला है कि जवान ने किस कारण से इतना बड़ा कदम उठाया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।
वार्ता