घर पर ग्रेनेड फेंकने के मामले में एक्शन- पुलिस कर्मी के बेटे समेत दो..
फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।;
जालंधर। बाइक पर सवार होकर सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं यूट्यूबर के मकान पर अंजाम दिए गए ग्रेनेड अटैक के मामले में पुलिस द्वारा अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनमें एक आरोपी पुलिस कर्मचारियों का बेटा है।
शनिवार को जालंधर ग्रामीण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गुरमीत सिंह की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि जालंधर में रविवार की सवेरे 4:00 बजे से 4:15 के बीच सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर एवं यूट्यूबर नवदीप सिंह संधू उर्फ राजा संधू के घर पर ग्रेनेड अटैक करने के मामले में पुलिस द्वारा अब दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों में एक आरोपी पुलिस कर्मचारियों का 21 वर्षीय बेटा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी जालंधर ग्रामीण पुलिस के सीआईए स्टाफ द्वारा अंजाम दी गई है।