प्रियंका के हस्तक्षेप से रेप पीड़िता को मिली मदद- जताया आभार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के चलते जहां रेप के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, वहीं रेप पीड़िता को मुआवजा भी मिल गया है।;

Update: 2021-02-26 08:34 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के हस्तक्षेप के चलते जहां रेप के आरोपी को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है, वहीं रेप पीड़िता को मुआवजा भी मिल गया है। प्रियंका गांधी ने राजस्थान सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया है।

गौरतलब है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से तीन दिन पहले मथुरा में एक बलात्कार पीड़िता ने मुलाकात करते हुए मदद की गुहार लगाई थी। इस मामले में प्रियंका गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से बात की थी। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस ने रेप के आरोपी को जहां गिरफ्तार कर लिया, वहीं रेप पीड़िता को मुआवजा भी दिया है। रेप पीड़िता की मदद करने के लिए प्रियंका गांधी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को धन्यवाद दिया है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक व्यवस्था महिलाओं के प्रति संवेदनशील हुए बिना प्रगति नहीं कर सकती है। भरतपुर मामले में संज्ञान लेकर शीघ्रता से न्यायोचित कार्रवाई के लिए राजस्थान सरकार का बहुत-बहुत धन्यवाद।

प्रियंका गांधी ने जो ट्वीट किया है, वह वास्तव में बहुत ही गंभीर विषय है। इस पर राजस्थान ही नहीं, वरन सभी राज्यों की सरकारों को गहनता से मनन करने की आवश्यकता है। महिलाओं के प्रति संवेदनशील हुए बिना राजनीतिक व्यवस्था प्रगति नहीं कर सकती है। महिलाओं के सम्मान की रक्षा करना, न सिर्फ सरकार का, वरन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और सभी को अपने दायित्व का निर्वहन करना चाहिए।

Tags:    

Similar News