किसानों के धरने से बचने के लिए बदला धनखड़ ने रास्ता

दो दिन पहले डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को भी वहां से लौटना पड़ा था;

Update: 2021-07-08 12:45 GMT

हिसार। तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ जारी किसान आंदोलन के बीच हरियाणा के हिसार में राष्ट्रीय मार्ग पर हिसार जिले के रामायण टोल पर किसानों के बेमियादी धरने से बचने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को रास्ता बदलना पड़ा।

कृषि कानून रद्द करने की मांग पर अड़े किसान पिछले कई महीनों से हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा और जननायक जनता पार्टी के मंत्रियों, विधायकों व जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रमों और कार्यालयों, आवासों पर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

रामायण टोल पर बेमियादी धरना लगा हुआ है और किसान यहां से आने-जाने वाले भाजपा-जजपा नेताओं को काले झंडे दिखाते हैं। दो दिन पहले डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा को भी वहां से लौटना पड़ा था।

वार्ता

Tags:    

Similar News