कांग्रेस ने धूमधाम से मनाया विजय दिवस

कांग्रेसियों ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए जो कार्य श्रीमती इंदिरा गांधी ने किया, वह अपने आप में एक मिसाल है।

Update: 2020-12-16 12:43 GMT

सहारनपुर। भारतीय कांग्रेस कमैटी की महासचिव, उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमैटी के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू के आह्वान पर महानगर व जिला कांग्रेस कमैटी सहारनपुर द्वारा 49वां विजय दिवस मनाया गया। 16 दिसम्बर 1971 को तत्काकलीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बांग्लादेश राज्य को अलग स्थापित कर नई क्रांति का सूत्रपात किया था। कांग्रेसियों ने कहा कि राष्ट्रीय एकता व अखंडता के लिए जो कार्य इंदिरा गांधी ने किया, वह अपने आप में एक मिसाल है। भारतीय सेना की शानदार जीत और शहीद हुए सैनिकों की शहादत को याद करते हुए देश इस दिन को हमेशा विजय दिवस के रूप में मनाता रहेगा। 

Full View

कांग्रेस जिला कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री सुरेन्द्र कपिल ने कहा कि 1971 के युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 71000 सैनिकों को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया था। आज देश पूर्व प्रधानमन्त्री इन्दिरा गांधी को याद करते हुए विजय दिवस मना जा रहा है। उन्होंने शहीद सैनिकों को नमन करते हुए ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध में ब्लैकआउट के समय जिन साथियों की ड्यूटी रात्रि के समय लगाई गई थी, उनको राष्ट्रपति द्वारा मैडल देकर सम्मानित किया गया था। इन्हीं में शामिल सहारनपुर के कांग्रेस नेता नरेंद्र शर्मा को मैडल देकर सम्मानित किया गया था। उन्होंने कहा कि 1971 के युद्ध में देश के जो सैनिक शहीद हुए, उन्हें हम नमन करते हैं। इसके साथ ही पाकिस्तान के दो टुकड़े कर अलग राज्य बनाने पर स्व. इंदिरा गांधी को भी शत-शत नमन करते है। उन्होंने कहा कि आज देश को इंदिरा गांधी जैसी नेता की आवश्यकता है। उन्होंने जिस प्रकार से देश को उन्नति की ओर अग्रसर किया, वह अपने आप में एक मिसाल है।

महानगर कांग्रेस कमैटी के अध्यक्ष वरुण शर्मा ने कहा कि पूरे हर्षोल्लास के साथ कार्यालय पर विजय दिवस मनाते हुए ध्वजारोहण किया गया है। 1971 के युद्ध में देश की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रतन प्राप्त स्व. इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर अलग बांग्लादेश की स्थापना कराई और भारत को बुलंदी के शिखर पर पहुंचाया। देश के जो सैनिक उक्त युद्ध में शहीद हुए हम उनको श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम से की गई तथा समापन राष्ट्रगान से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी विशाल जैसवाल, उपाध्यक्ष प्रशासन विक्रम चंदेल, मौहम्मद आसिफ खान, महासचिव अमरदीप जैन, नीरज कपिल, प्रवक्ता सचिन वर्मा, सचिव सतीश शर्मा, राजीव सोनकर, यूनुस सिद्दीकी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अर्चित जैन, सुरेंद्र गुप्ता, संतोष भारद्वाज, मौहम्मद जमाल, आरिफ सिद्दिकी, प्रभुजीत सिंह, डॉक्टर राजा फरीद, शाहनवाज मलिक, प्राणनाथ आदि मौजूद रहे। 

Tags:    

Similar News