और ग्रेटा थनबर्ग को भारी पड़ ही गया किसी के अंदरूनी मामलों में दखल

भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शनों की ओर पॉप सिंगर रिहाना द्वारा ध्यान आकर्षित करने के तुरंत बाद ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था।;

Update: 2021-02-04 11:25 GMT

नई दिल्ली। राजधानी में कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में जलवायु परिवर्तन कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग के हालिया कथित भड़काऊ ट्वीट को लेकर दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। भारत में किसानों के विरोध प्रदर्शनों की ओर पॉप सिंगर रिहाना द्वारा ध्यान आकर्षित करने के तुरंत बाद ग्रेटा थनबर्ग ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किया था।   

बृहस्पतिवार को दिल्ली पुलिस की ओर से स्वीडन की रहने वाली ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 और 120 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा थनबर्ग के खिलाफ उनके कई टवीटस का संज्ञान लेते हुए यह फैसला किया है।


दरअसल किसानों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पॉप सिंगर रिहान्ना, ग्रेटा थनबर्ग और कमला हैरिस की भांजी समेत दुनिया भर से कई विदेशी हस्तियों ने अपनी टिप्पणियां की हैं। जानकारी के मुताबिक मंगलवार की देर रात को किए गए पहले ट्वीट में ग्रेटा थनबर्ग ने लिखा है कि हम भारत में किसानों के साथ एकजुटता से खड़े हैं। उनके ट्वीट के बाद रिहाना का कहना है कि इस मुद्दे पर बात की जानी चाहिए। हालांकि भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा इस बाबत बुधवार को ही एक बयान जारी किया गया था। जिसमें विदेश मंत्रालय ने कहा था कि यह देखकर दुख हुआ है कि कुछ संगठन और कुछ लोग अपना एजेंडा थोपने के लिए इस तरह के बयान जारी कर रहे हैं। किसी भी तरह की टिप्पणी करने से पहले संबंधित मामले के तथ्यों और परिस्थितियों की जांच कर लेना जरूरी है। उधर 71 वें दिन भी राजधानी दिल्ली में किसानों का आंदोलन जारी है।

Tags:    

Similar News