सरकार किसान आत्महत्या की बढ़ती संख्या को रोकने में विफलः पाटिल

अध्यक्ष जयंत पाटिल ने रविवार को राज्य सरकार पर किसानों की आत्महत्या की बढ़ती संख्या को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

Update: 2023-09-10 09:59 GMT

मुंबई। महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-शरद पवार समूह) की राज्य इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने रविवार को राज्य सरकार पर किसानों की आत्महत्या की बढ़ती संख्या को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया। ने रविवार को राज्य सरकार पर किसानों की आत्महत्या की बढ़ती संख्या को रोकने में विफल रहने का आरोप लगाया।

 पाटिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’पर लिखा, “वर्तमान राज्य सरकार चाहे कितनी भी कोशिश कर लें,अपने सिर पर लगे किसान आत्महत्या के 'कलंक' को नहीं मिटा सकती।” उन्होंने याद दिलाया कि राज्य विधानसभा में दिए अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने घोषणा की थी कि महाराष्ट्र किसान आत्महत्याओं से मुक्त होगा लेकिन इसके विपरीत, मराठवाड़ा में किसान की आत्महत्याएं नहीं रुक रही हैं। आंकड़े देते हुए राकांपा (सपा) नेता ने कहा कि पिछले आठ महीनों में 865 किसानों ने आत्महत्या की ओर कदम उठाया है।

उन्होंने दावा किया कि हर दिन दो से तीन किसान अपनी जान दे देते हैं। पाटिल ने किसानों को उनकी खराब वित्तीय स्थिति से बाहर निकालने में विफल रहने के लिए भी सरकार की आलोचना की, जो ऋणग्रस्तता, बंजरता और मुद्रास्फीति के कारण बदतर हो गई है।उल्लेखनीय है कि मौसम की अनियमितता भी एक कारण, पिछले साल यहां भारी बारिश हुई थी, वहीं अब सूखे की स्थिति बनी हुई है।

Tags:    

Similar News