RBI ने लगातार दूसरी बार घटाई ब्याज दर- सस्ते हो सकते हैं लोन- EMI भी..

यह बैठक 7 अप्रैल को शुरू हुई थी, जिसके नतीजे का आज ऐलान किया गया है।;

Update: 2025-04-09 05:40 GMT

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से लगातार दूसरी बार ब्याज दरें घटायें जाने की वजह से अब लोन सस्ते होने के साथ मौजूदा ईएमआई भी कम होने का रास्ता खुल गया है।

बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया की ओर से रेपो रेट को 0.25% घटकर 6 फ़ीसदी करने का ऐलान किया गया है, जबकि इससे पहले यह रेपो रेट 6.25% थी।

आरबीआई द्वारा आज लगातार दूसरी बार ब्याज दरें घटायें जाने की वजह से आने वाले दिनों में लोन सस्ता होने की उम्मीद बन गई है। इसके अलावा मौजूदा समय में विभिन्न वस्तुओं को कर्ज पर लेने के बाद उनकी किस्त अदा कर रहे लोगों की ईएमआई भी घटेगी।

बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज सवेरे नए वित्तीय वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक की पहली मॉनेटरी पॉलिसी कमैटी मीटिंग के फैसलों की जानकारी देते हुए ब्याज दरे घटाने का एलान किया है।

यह बैठक 7 अप्रैल को शुरू हुई थी, जिसके नतीजे का आज ऐलान किया गया है।Full View

Tags:    

Similar News