चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका- पूर्व CM के 3 करीबी कांग्रेस में शामिल

विधानसभा एवं नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका लगा है।

Update: 2024-09-21 04:54 GMT

मुंबई। विधानसभा एवं नांदेड़ लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव की तैयारी में लगी भारतीय जनता पार्टी को जोर का झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री के बहनोई और पूर्व सांसद तथा उनकी बहन एवं पूर्व विधायक भगवा चोला उतारकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

शनिवार को महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव एवं नांदेड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के बहनोई एवं पूर्व सांसद भास्कर राव पाटिल खतगांवकर, उनकी बहन डॉक्टर मीनल पाटिल खतगांवकर और पूर्व विधायक ओमप्रकाश पोकर्णा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पाटील ने कहा है कि पूर्व सांसद भास्कर राव बिना किसी पद के लालच में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस तरह के जमीनी कार्यकर्ता के कांग्रेस में शामिल होने का स्वागत करते हुए उन्हें अत्यंत खुशी हो रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा है कि नांदेड़ क्षेत्र में कांग्रेस का संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।

Full View


Tags:    

Similar News