नाराज पूर्व मंत्री ने सीएम से नहीं मिलाया हाथ- नमस्ते कर आगे बढ़ गए

पूर्व मंत्री करण देव कंबोज उनके हाथ को नजरअंदाज करते हुए हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए।;

Update: 2024-09-06 11:51 GMT

करनाल। टिकट नहीं मिलने पर नाराज होते हुए भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा देने वाले पूर्व मंत्री को जब मुख्यमंत्री मनाने के लिए यमुनानगर के रादौर पहुंचे तो पूर्व मंत्री सीएम के आगे बढ़ाए गए हाथ को नजरअंदाज करते हुए हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए। पूर्व मंत्री के समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को 2 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर 8 सितंबर तक पूर्व मंत्री को टिकट नहीं दिया गया तो वह कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

दरअसल हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों की सूची में पूर्व मंत्री करण देव कंबोज का नाम शामिल नहीं किया गया है। जिसके चलते उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी खबर मिलते ही हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जब पूर्व मंत्री को मनाने के लिए यमुनानगर के रादौर में पहुंचे तो इस दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व मंत्री की तरफ हैंडशैक के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया तो पूर्व मंत्री करण देव कंबोज उनके हाथ को नजरअंदाज करते हुए हाथ जोड़कर आगे बढ़ गए।

बाद में मुख्यमंत्री ने समय की नाजुकता को देखते हुए पूर्व मंत्री की कलाई पकड़ी और उनकी पीठ पर सांत्वना वाला हाथ रखते हुए उनके और समर्थकों के साथ तकरीबन डेढ़ घंटे तक बातचीत की।

इस दौरान कंबोज समाज ने पूर्व मंत्री करण देव के लिए टिकट की डिमांड की। शुक्रवार को करनाल की कंबोज धर्मशाला में आयोजित की गई कंबोज समाज की बैठक में शामिल हुए लोगों से पूर्व मंत्री ने समर्थन मांगा, जिसके चलते कंबोज समाज ने भाजपा को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि अगर पूर्व मंत्री को टिकट नहीं दिया गया तो 8 सितंबर को कंबोज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

Tags:    

Similar News