पुण्यतिथि पर किसान नेता को याद कर पूर्व PM को दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों मजदूरो गरीबो की ऐतिहासिक संघर्ष वाली आवाज़ बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

Update: 2024-05-29 12:18 GMT

मुजफ्फरनगर। किसान मसीहा के नाम से विख्यात भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर द्वारा किसान मसीहा को याद कर उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बुधवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में सपा कार्यालयों पर चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम के अन्तर्गत शहर के महावीर चौक स्थित समाजवादी पार्टी के दफ्तर पर पर सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, सपा जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक, सपा जिला सचिव पवन पाल, विपिन चौधरी एडवोकेट, सपा सभासद हसीब राणा, सपा नेता रामपाल सिंह पाल, इमलाक प्रधान, हुसैन राणा, सईदुजम्मा राणा सहित अनेक सपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसानों मजदूरो गरीबो की ऐतिहासिक संघर्ष वाली आवाज़ बताते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।

Tags:    

Similar News