नितिन गडकरी की सीएम को वार्निंग- कानून व्यवस्था सुधार ले नहीं तो...

अमृतसर- कटरा एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं को देखते हुए लिखकर भेजी है।

Update: 2024-08-10 12:31 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को वार्निंग देते हुए कहा है कि अगर राज्य में कानून व्यवस्था को सुधार नहीं जाता है तो एनएचएआई द्वारा 8 हाईवे प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया जाएगा।

शनिवार को केंद्रीय राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान को चिट्ठी लिखकर दी गई चेतावनी में कहा है कि राज्य में इस समय कानून व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। अगर मुख्यमंत्री द्वारा राज्य की कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द नहीं सुधारा जाता है तो राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण 8 हाईवे प्रोजेक्ट रद्द कर देगा।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने यह चिट्ठी दिल्ली- अमृतसर- कटरा एक्सप्रेस वे पर लगातार हो रही हिंसा की घटनाओं को देखते हुए लिखकर भेजी है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण द्वारा पंजाब में जो आठ हाईवे प्रोजेक्ट प्रस्तावित किए गए हैं उनकी कुल लागत 14288 करोड रुपए है।

Tags:    

Similar News