लो जी पूरी हो गई मंत्रियों के लिए बंगलो की तलाश- पूर्व CM को भी.....

यह बंगला अब एक बार फिर से उनके नाम आवंटित किया गया है।;

Update: 2025-04-09 12:06 GMT

नई दिल्ली। राजधानी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के मंत्रियों के लिए बंगलों की तलाश पूरी हो गई है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री का भी पता बदलने जा रहा है, उन्हें भी नया बंगला मिलेगा।

बुधवार को राजधानी दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार के मंत्रियों के लिए बंगलों की तलाश पूरी हो गई है। नेता प्रतिपक्ष के रूप में दिल्ली की मुख्यमंत्री रही आतिशी मर्लेना का भी अब पता बदलने जा रहा है, उन्हें भी नया बंगला दिया गया है।

हालांकि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता कि बंगले में रहेगी यह अभी तक फाइनल नहीं हुआ है।

मंत्रियों के लिए निर्धारित किए गए बंगलों के अंतर्गत दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद एवं स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह मालचा रोड चाणक्यपुरी में रहेंगे।

राज्य के लोक निर्माण विभाग मंत्री प्रवेश शर्मा के लिए विंडसर रोड वाले मौजूदा बंगले को ही उनके लिए उचित समझा गया है।

क्योंकि बतौर सांसद यह बंगला उन्हें दिया गया था, वर्ष 2024 में हुए लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ने वाले प्रवेश वर्मा नियमों के मुताबिक किराया चुका कर अभी तक इस बंगले में रह रहे थे। यह बंगला अब एक बार फिर से उनके नाम आवंटित किया गया है।Full View

Tags:    

Similar News