जनता दरबार में CM ने जमीन कब्जाने के मामलों पर नाराजगी जताई- बोले..

इस दौरान फरियादियों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारते हुए चॉकलेट भी दी।

Update: 2024-09-29 04:41 GMT

गोरखपुर। जनता दरबार में जन समस्याएं सुन रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जमीन पर कब्जा करने के मामलों पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को इस तरह के मामलों पर तत्काल एक्शन लिए जाने के निर्देश दिए।

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान जनता दरबार लगाकर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान फरियादियों के साथ आए बच्चों को मुख्यमंत्री ने दुलारते हुए चॉकलेट भी दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में आए लोगों की समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को तत्काल समस्याओं के समाधान के निर्देश देते हुए कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान पर मुक्त से किया जाए और जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ तत्काल एक्शन लेते हुए कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री के जनता दरबार में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता मांगने मुख्यमंत्री के पास पहुंचे थे जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनसे आयुष्मान कार्ड की जानकारी ली और कार्ड नहीं होने पर उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार उनकी पूरी मदद करेगी।Full View

Tags:    

Similar News