सरकार का कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट- इस बार मिलेगा इतना बोनस

सरकार की ओर से कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट के तौर पर बोनस देने का ऐलान किया गया है।

Update: 2023-11-06 09:06 GMT

नई दिल्ली। सरकार की ओर से कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट के तौर पर बोनस देने का ऐलान किया गया है। दिल्ली सरकार अपने 80 हजार कर्मचारियों को बोनस के तौर पर दीपावली का गिफ्ट देगी। सोमवार को राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट के तौर पर बोनस देने का ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस आशय की घोषणा करते हुए कहा है कि दीपावली पर सरकार की ओर से ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के कर्मचारियों को बोनस से आच्छादित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार के सभी कर्मचारी मेरे ही परिवार के सदस्य हैं। त्योहारों के इस महीने में हमने दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को 7 हजार रुपए प्रति कर्मचारी बोनस देने का इंतजाम किया है। राज्य के 80000 कर्मचारियों को दीपावली गिफ्ट के तौर पर दिए जाने वाले बोनस पर सरकार के 56 हजार करोड रुपए खर्च होंगे।

Full View

Tags:    

Similar News