शिवभक्तों पर DM-SSP ने हेलीकॉप्टर से बरसाये फूल, गूंजा बम-बम भोले

जिलाधिकारी एवं SSP द्वारा हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कावंड यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई।

Update: 2023-07-14 15:00 GMT

मुजफ्फरनगर। कावंड यात्रा-2023 के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशो के अनुपालन में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा हेलीकॉप्टर से सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए कावंड यात्रियों पर पुष्प वर्षा की गई।

गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा-2023 को जनपद में सकुशल सम्पन्न कराने व सुरक्षा के दृष्टिगत आज दिनांक 14 जुलाई 2023 को जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा हेलिकॉप्टर से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशो के अनुपालन में कावंड यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया गया।


जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा जनपदीय पुलिस लाइन से हेलिकॉप्टर में प्रथान किया गया तथा जनपद की सीमाओं में कांवड़ यात्रा का हवाई सर्वेक्षण करते हुए सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके उपरान्त अधिकारीगण द्वारा कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की गयी।.


जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में कांवड़ियों का स्वागत हेलिकॉप्टर से फूल बरसा कर किया। https://youtu.be/Ly0EOwzJsxc

पुलिस लाइन, शिव चौक, मिनाक्षी चौक, वहलना चौक, बेगराजपुर, मन्सूरपुर, खतौली होते हुए रामपुर तिराहा, बरला, छपार, पुरकाजी पर हेलिकॉप्टर से कांवड़ यात्रियों पर फूल बरसाए गए। पुष्प वर्षा होते देख कावंड यात्रियों द्वारा भाव विभोर होकर हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जयकारे लगाये गये।



Tags:    

Similar News