कांग्रेस सरकार सभी वादे पूरे करेगी - कुमार

अध्यक्ष बी. महेश कुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य में अपने सभी वादे पूरे करेगी।

Update: 2024-09-09 13:32 GMT

हैदराबाद। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बी. महेश कुमार ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस सरकार राज्य में अपने सभी वादे पूरे करेगी।

कुमार ने कुथबुल्लापुर से खम्मम जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखायी। इस अवसर पर उन्होंने संवाददाताओं से बातचीत के दौरान विपक्ष की आलोचना पर निराशा जतायी। उन्होंने राज्य को 7.5 लाख करोड़ रुपये के कर्ज के साथ छोड़ने के लिए पिछले मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की आलोचना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी कांग्रेस सरकार द्वारा किये गये वादों को लागू करते हुए अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि प्रत्येक वादे को लागू किया जाएगा और कहा कि लोग कांग्रेस के नौ महीने के शासन के दौरान सरकार के प्रदर्शन से संतुष्ट हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नेता और कार्यकर्ता सरकार से और भी अधिक मेहनत करने का आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि कांग्रेस आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में अधिकांश सीटें जीतेगी और पार्टी सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

Tags:    

Similar News