CM का बड़ा ऐलान- नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देगी सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो इसके लिए कानून भी बनाया जाएगा।

Update: 2024-07-21 12:18 GMT

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से की गई एक बड़ी घोषणा में अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर जरूरत पड़ेगी तो इसके लिए कानून भी बनाया जाएगा।

रविवार को आयोजित किए गए एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड सरकार की ओर से सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया है।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकार की ओर से पहले ही इस बात का निर्णय ले लिया गया था कि प्रदेश के अग्निवीरों को सरकारी विभागों में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां दी जाएगी और सरकार अग्नि वीरों को आरक्षण प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि सरकारी सेवाओं में अग्नि वीरों को आरक्षण दिए जाने की बाबत अगर जरूरत पड़ेगी तो इसके लिए कानून भी बनाया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि उत्तराखंड से पहले अभी कुछ दिनों पूर्व हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सरकार ने राज्य की सरकारी सेवाओं में अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान किया था।

Tags:    

Similar News