आयुष्मान भारत योजना का राजधानी में आगाज- 10 अप्रैल से शुरू होंगे...

राजधानी में आरंभ की गई आयुष्मान भारत योजना के लिए 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।;

Update: 2025-04-06 10:25 GMT

नई दिल्ली। राज्य की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की ओर से राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना का आगाज कर दिया गया है। राजधानी में आरंभ की गई आयुष्मान भारत योजना के लिए 10 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन शुरू होंगे।

विधानसभा चुनाव के दौरान राजधानी दिल्ली के मतदाताओं से आयुष्मान भारत योजना शुरू करने का वादा करने वाली भारतीय जनता पार्टी की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सरकार की ओर से आयुष्मान भारत योजना को राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए लागू कर दिया गया है। अब पहले चरण में 235000 परिवारों को आयुष्मान भारत योजना में शामिल किया जाएगा।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने आयुष्मान भारत योजना के संबंध में बताया है कि 10 अप्रैल से इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुरू किए जाएंगे और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे।

उन्होंने बताया है कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज के लिए लोगों को सालाना 10 लाख रुपए तक का मुफ्त बीमा मिलेगा, साथ ही दिल्ली सरकार 17000 नए अस्पतालों में बेड जोड़ेगी और 400 आयुष्मान हेल्थ सेंटर यानी आरोग्य मंदिर स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना शुरू किए जाने को एक ऐतिहासिक कदम करार देते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया है।Full View

Tags:    

Similar News