बोली आतिशी- भाजपा की हरियाणा सरकार ने रोका दिल्ली का पानी

दिल्ली सरकार को परेशान करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते हुए सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है।;

Update: 2024-05-22 07:12 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि लोकसभा चुनाव से पहले नई साजिश रचते हुए भाजपा की हरियाणा सरकार ने दिल्ली को मिलने वाले हरियाणा के पानी को रोक दिया है। दिल्ली में कुछ दिनों से पानी की कमी होने की शिकायतें आ रही है।

बुधवार को राजधानी दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की मंत्री आतिशी ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में विधानसभा चुनाव 2024 से पहले नई साजिश रच रही है। इस साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा सरकार के माध्यम से दिल्ली आने वाले यमुना के पानी को रोक दिया है। जिससे राजधानी दिल्ली में पानी कम होने की शिकायत आ रही है।

मंत्री आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के लोगों को परेशान करने और यहां जल संकट पैदा करने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से पानी की रोकबंदी की गई है और दिल्ली में आ रहे यमुना के पानी की सप्लाई को रोक दिया है। कई जगहों पर जब यह समस्या आई तो सरकार की ओर से की गई छानबीन में पता चला है कि 11 में से 21 में तक हरियाणा सरकार द्वारा दिल्ली का पानी रोका गया है।

उन्होंने बताया है कि 11 मई को यमुना में 671 फुट पानी था जो अगले तीन दिन तक ऐसे ही बना रहा। इसके बाद 21 मई को यमुना का पानी घटकर 671 फुट से भी नीचेआ गया है। मंत्री आतिशी ने प्रेस वार्ता आयोजित कर कहा है कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को फंसाने के लिए सांसद स्वाति मालीवाल का इस्तेमाल किया गया है और वह दिल्ली सरकार को परेशान करने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते हुए सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रही है।

Tags:    

Similar News