पार्टी मुखिया के मंत्री बनते ही पार्टी MLA ने मौका देख रख दी बड़ी...

लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण जनपद शामली में अभी तक केंद्रीय विद्यालय से वंचित है।;

Update: 2024-06-19 05:54 GMT

शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्ट- 3 सरकार में रालोद मुखिया के केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनते ही पार्टी विधायक ने सुनहरी मौका देखते हुए अपने जिले में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करने की डिमांड रख दी है।

लोकसभा चुनाव- 2024 के बाद केंद्र में गठित हुई एनडीए की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्ट- 3 सरकार में राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री बनाए जाने के बाद शामली विधानसभा सीट के विधायक प्रसन्न चौधरी ने जनपद शामली में केंद्रीय विद्यालय का निर्माण करने की डिमांड रख दी है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री चौधरी जयंत सिंह को भेजी चिट्ठी में रालोद विधायक प्रसन्न चौधरी ने लिखा है कि जनपद शामली में केंद्रीय विद्यालय प्रस्तावित हुए लगभग 4 साल व्यतीत हो चुके हैं, लेकिन अभी तक स्थाई तो क्या अस्थाई रूप से भी केंद्रीय विद्यालय शुरू नहीं किया गया है, जबकि 5 वर्ष पहले सरकार की योजना के मुताबिक एक जनपद में एक केंद्रीय विद्यालय स्थापित किया जाना था। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण जनपद शामली में अभी तक केंद्रीय विद्यालय से वंचित है।

केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री को भेजे पत्र में बताया गया है कि जनपद शामली के अनेक विद्यार्थी केंद्रीय विद्यालय के माध्यम से शिक्षा ग्रहण करने के इच्छुक है। जनपद में केंद्रीय विद्यालय नहीं होने के कारण विद्यार्थी अन्य जनपदों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए जाते हैं, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने जनपद वासियों की तरफ से मांग उठाई है कि जिले में केंद्रीय विद्यालय अस्थाई रूप से शुरू हो जो विद्यार्थियों के हित में अति आवश्यक है।

Tags:    

Similar News