दिल्ली विधानसभा पर चौंकाने वाले नतीजे : भाजपा
दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया आईटी डिपार्टमेंट के इंचार्ज नीलकांत बख्शी ने ट्विटर पर 70 सीटों के संभावित नतीजों को जारी किया है।;
नई दिल्ली । दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया आईटी डिपार्टमेंट के इंचार्ज नीलकांत बख्शी ने ट्विटर पर 70 सीटों के संभावित नतीजों को जारी किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने एक्जिट पोल के नतीजों सिरे से नकारते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव न केवल 48 सीटें जीतने का दावा किया, बल्कि यह भी बताया है कि वोह किन सीटों पर किस समीकरणों के तहत फतेह पायेगी।
Friends my analysis of 70 Vidbahsabha seats in Delhi is coming up ..
— Neelkant Bakshi (@neelkantbakshi) February 9, 2020
watch next 70 tweets ..seat by seat...
भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली में रिठाला, बवाना, नागलोई जाट, रोहिणी और शालीमार बाग नरेला, तिमारपुर, आदर्श नगर, बादली, के अलावा 39 दूसरी विधानसभा सीटें जीतने का दावा किया है। भारतीय जनता पार्टी ने जीत के इन विधानसभाओं के स्थानीय मुद्दों को बताया है।
दिल्ली भाजपा के सोशल मीडिया आईटी डिपार्टमेंट के इंचार्ज नीलकांत बख्शी ने ट्विटर पर 70 सीटों के संभावित नतीजों को जारी किया है। नीलकांत बख्शी मुताबिक विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में सड़क से लेकर गंदे पानी, पार्क न होने के साथ सीवरेज की समस्या हैं। उन्होंने ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत के लिए इन्हीं मुद्दों को वजह बताया है। इतना ही नहीं दिल्ली सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन की शकुरबस्ती सीट और कैलाश गहलोत की नजफगढ़ सीट को भी भाजपा ने जीतने का दावा किया है।
आपको बताते चलें कि दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पहले ही ट्वीट किया था
"सभी एग्जिट पोल होंगे खेल मेरी यह ट्वीट संभाल के रखिएगा भाजपा दिल्ली में 48 सीट लेकर सरकार बनाएगी कृपया ईवीएम को दोष देने का अभी से बहाना ना ढूंढे ।"