बढ़ी शक्तियां-लेफ्टिनेंट गवर्नर हुए अब और अधिक पावरफुल

गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार की देर रात लेफ्टिनेंट गवर्नर की शक्तियां बढ़ाने से जुड़ा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है;

Update: 2024-09-04 05:18 GMT

नई दिल्ली। राजधानी के लेफ्टिनेंट गवर्नर अब पहले से और अधिक पावरफुल हो गए हैं। राष्ट्रपति की ओर से की गई शक्तियों में बढ़ोतरी के बाद अब उप राज्यपाल द्वारा बोर्ड एवं पैनल बनाने के साथ नियुक्तियां भी की जा सकेगी।

बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना की शक्तियों में पहले के मुकाबले और और अधिक इज़ाफा कर दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली के लेफ्टिनेंट की शक्तियां बढ़ाते हुए अब उन्हें राजधानी में अथॉरिटी, बोर्ड, कमीशन अथवा वैधानिक निकाय गठन करने का अधिकार दे दिया है। इसके अलावा राष्ट्रपति की ओर से मिली शक्तियों के बाद अब लेफ्टिनेंट गवर्नर इन सभी बॉडीज में मेंबर्स की नियुक्तियां भी आसानी के साथ कर सकेंगे। बुधवार से पहले तक नियुक्तियां करने का यह अधिकार दिल्ली सरकार के पास था। गृह मंत्रालय की ओर से मंगलवार की देर रात लेफ्टिनेंट गवर्नर की शक्तियां बढ़ाने से जुड़ा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है।

Tags:    

Similar News