कांग्रेस को लगा करारा झटका- MLA ने दिया इस्तीफा- BJP में होंगे शामिल

कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह अगले सप्ताह राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

Update: 2021-06-18 07:48 GMT

नई दिल्ली। जनाधार बढने की आस में लगी कांग्रेस की दुश्वारियां कम होने के बजाय बढती हुई जा रही है। असम में हुए राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान जीत हासिल करने वाले कांग्रेस विधायक का डेढ़ माह में ही पार्टी से मोहभंग हो गया है। जिसके चलते एमएलए ने इस्तीफा देने का फैसला कर पार्टी हाईकमान पर करारे प्रहार करते हुए कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह अगले सप्ताह राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

शुक्रवार को कांग्रेस को उस समय एक बड़ा झटका लगा। जब पंजाब और राजस्थान से लेकर देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तक में आंतरिक कलह का सामना कर रही कांग्रेस के एक विधायक ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। असम में कांग्रेस के विधायक रूप ज्योति कुर्मी ने पार्टी हाईकमान पर गंभीर आरोप लगाते हुए पार्टी से बाहर होने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अगले सप्ताह राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। असम के जोरहाट जिले की मरियानी सीट से कांग्रेस के टिकट राज्य विधानसभा का चुनाव जीतने वाले रूपज्योति कुर्मी ने लगातार चैथी बार विधायक के रूप में जीतने के महज डेढ़ महीने बाद ही अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष बिस्वजीत दैमारी को सौंप दिया है। इस दौरान कुर्मी के साथ भाजपा के दो विधायक संसदीय कार्य मंत्री पीयूष हजारिका और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के राजनीतिक सचिव जयंत मल्ला बरुआ भी थे। ये दोनों विधायक पहले कांग्रेस में थे और 2015 में सरमा के साथ भगवा पार्टी में शामिल हुए थे।

Tags:    

Similar News