रिश्वतखोर डीएसओ दो गिरफ्तार, एनओसी के लिए ले रहा था घूंस

भ्रष्टाचारी डीएसओ के खिलाफ की गई इस कार्यवाही से रिश्वत लेकर काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है

Update: 2021-10-01 11:54 GMT

नई दिल्ली। पेट्रोल पंप के लिए एनओसी देने की एवज में लिपिक के साथ लाखों रुपए की रिश्वत ले रहे जिला आपूर्ति अधिकारी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया है। भ्रष्टाचारी डीएसओ के खिलाफ की गई इस कार्यवाही से रिश्वत लेकर काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

शुक्रवार को मध्यप्रदेश के विशेष स्थापना पुलिस लोकायुक्त ने पन्ना के जिला आपूर्ति अधिकारी को लिपिक के साथ एक लाख चालीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

लोकायुक्त पुलिस सागर के उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े ने बताया कि शिकायतकर्ता ध्रुव सिंह लोधी से पेट्रोल पंप की एनओसी के लिए पांच लाख रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी। लोधी ने रिश्वत की पहली किश्त एक लाख 80 हजार रुपये पूर्व में दी थी तथा दूसरी किश्त एक लाख चालीस हजार रुपये आज जब दी, उसी समय जिला आपूर्ति अधिकारी आर के श्रीवास्तव और लिपिक महेश गंगेले को रंगे हाथ पकड़ा गया।

आपूर्ति अधिकारी के पास से एक लाख 25 हजार तथा लिपिक के पास 15 हजार रुपये बरामद हुए हैं। डीएसपी खेडे ने बताया कि भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।

Tags:    

Similar News