छेड़छाड़ के विरोध पर महिला को ट्रेन से दिया धक्का- पैसे भी लूटे

महिला के साथ उद्यान एक्सप्रेस में छेड़छाड़ की कोशिश, महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंका।

Update: 2023-08-08 05:22 GMT

मुंबई। यात्रा कर रही 29 साल की महिला यात्री के साथ उद्यान एक्सप्रेस में छेड़छाड़ की कोशिश की गई। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया। इस दौरान महिला यात्री के पैसे भी लूट लिए गए। घायल हुई महिला की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुणे से चलकर मुंबई जा रही उद्यान एक्सप्रेस में सवार होकर अपने गंतव्य की ओर जा रही 29 साल की महिला यात्री के डिब्बे में एक व्यक्ति जबरदस्ती घुस आया।


इस दौरान डिब्बे में चंद यात्री सवार थे। जब महिला से छेड़छाड़ का विरोध किया गया तो रात तकरीबन 8.30 पर जब रेलगाड़ी अपने दूसरे आखरी स्टेशन दादर को पार कर रही थी तो आरोपी ने उसे ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। इस दौरान आरोपी युवक ने उसका नीला बैग छीन लिया, जिसमें नगदी भरी हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल हुई महिला को पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की शिकायत पर सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी की पहचान करते हुए पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।Full View

Tags:    

Similar News