सुरक्षा के कड़े इंतजाम-रेपिस्ट बीजेपी MLA को सुनाई जाएगी आज सजा

किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए भारतीय जनता पार्टी के विधायक को आज सजा सुनाई जाएगी।

Update: 2023-12-15 08:50 GMT

सोनभद्र। वर्ष 2014 में प्रधान पति रहने के दौरान किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिए गए भारतीय जनता पार्टी के विधायक को आज सजा सुनाई जाएगी। जिसके मद्देनजर पुलिस द्वारा कचहरी में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड को सजा सुनाए जाने के मामले को लेकर कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा कर दिया गया है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक रामदुलार गोंड को 12 दिसंबर को एमपी एमएलए कोर्ट द्वारा सुनाए गए फैसले में रेप का दोषी करार दिया गया था। मंगलवार को अदालत द्वारा की गई सुनवाई के बाद एमपी एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश एहसान उल्लाह खान ने सजा सुनाने के लिए 15 दिसंबर की तिथि निर्धारित की थी।

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान अदालत के आदेश पर उसी समय पुलिस द्वारा रेपिस्ट करार दिए गए भारतीय जनता पार्टी के विधायक को न्यायिक अभिरक्षा में लिया था। रामदुलार गोंड पर करीब 8 साल पहले एक किशोरी के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। बीजेपी विधायक को सजा सुनाए जाने के इस मामले को लेकर आज कचहरी की कड़ी सुरक्षा की गई है।

Full View


Tags:    

Similar News