हिंदू लड़की को अगवा करके ले जा रहे लड़के की पिटाई- भीड़ ने स्टेशन..

लड़की को अगवा कर ले जाते युवक को रेलवे स्टेशन पर जय श्री राम का नारा लगाते हुए भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Update: 2023-08-17 06:24 GMT

मुंबई। नाबालिग लड़की को अगवा करके ले जा रहे युवक को रेलवे स्टेशन पर जय श्री राम का नारा लगाते हुए भीड़ ने दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। दरअसल मुंबई के उपनगर बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भीड़ ने एक लड़के और लड़की को पकड़ लिया था। ठाणे के अंबरनाथ इलाके का रहने वाला 16 वर्षीय लड़का अपने ही इलाके की 17 वर्षीय लड़की को अगवा करके ले जा रहा था।

लड़की के परिजनों ने पहले ही लड़के के खिलाफ अंबरनाथ थाने में अपनी बेटी के अपहरण की शिकायत दर्ज करा रखी थी। जिस समय लड़का और लड़की बांद्रा रेलवे स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस के आने का इंतजार कर रहे थे, उसी समय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे तकरीबन दर्जन भर से अधिक लोगों ने जय श्रीराम के नारों के बीच लड़के को दबोचकर उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी।


लड़के की पिटाई करते हुए लोग उसके बाल खींचकर रेलवे स्टेशन से बाहर ले गए और उसे धक्का दे दिया। बुधवार को जब इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो हरकत में आई पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बांद्रा जीआरपी की पुलिस अधिकारी के मुताबिक लड़के पर हमला करने के बाद भीड़ में शामिल लोग लड़के को बांद्रा पूर्व स्थित निर्मल नगर पुलिस थाने ले गए, लेकिन लड़की के अपहरण का मामला अंबरनाथ में दर्ज होने की वजह से उसे वहां की पुलिस को सौंप दिया गया। निर्मल नगर पुलिस थाने के अफसर ने कहा है क्योंकि मारपीट की घटना रेलवे स्टेशन परिसर में हुई थी इसलिए जांच के लिए जीआरपी को इसकी सूचना दे दी गई थी। जीआरपी के अफसर का कहना है कि हमने लड़के की पहचान कर ली है और उसके परिवार के सदस्यों से संपर्क किया है।Full View

Tags:    

Similar News