सोते समय मासूम को अगवा कर किया दुष्कर्म

जिले में 10 साल की एक मासूम बच्ची को सोते समय अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है

Update: 2022-03-24 06:04 GMT

दमोह। मध्यप्रदेश के दमोह जिले में 10 साल की एक मासूम बच्ची को सोते समय अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

जबेरा पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार रात बच्ची को एक युवक उसके घर के बाहर से सोते समय उठाकर ले गया। युवक ने बच्ची के घर से कुछ दूर उसके साथ चाकू की नोंक पर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची ने घायल अवस्था में घर आकर इस बात की जानकारी अपनी मां को दी। आरोपी पास के क्षेत्र में फसल की कटाई करने के लिए आए बाहर के मजदूरों में से एक बताया जा रहा है।

बच्ची की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जबेरा पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

वार्ता

Tags:    

Similar News