गाँव में लगे पलायन के पोस्टर - BJP के मंडल अध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप

पीड़ितों ने दीवार पर पोस्टर लगाए कि भाजपा मंडलअध्यक्ष के उत्पीड़न से परेशान होने के कारण गांव से पलायन करने को मजबूर हैं;

Update: 2021-08-28 04:30 GMT

फर्रुखाबाद। रंजिश में भाजपा मंडल अध्यक्ष के उत्पीड़न से परेशान पीड़ितों ने अपने घर के बाहर दीवार पर पोस्टर लगाए कि वह भाजपा मंडल अध्यक्ष के उत्पीड़न से परेशान होने के कारण गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। इसलिए ये मकान बिकाऊ है। पुलिस ने मौके पर जाकर पोस्टर फाड़कर 4 लोगो को थाने ले आयी है।

थाना इलाके के गांव बिल्हा निवासी पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह चौहान एवं भाजपा मण्डल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह के बीच चुनावी रंजिश के चल रही है। लगभग दो साल पहले सत्यवर्धन सिंह को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाया गया था। मंडल अध्यक्ष बनते ही उसने पुलिस को सहारा बनाकर राजेन्द्र पक्ष के लोगों का उत्पीड़न शुरू कर दिया। करीब एक वर्ष पहले राजेन्द्र पक्ष के चार लोगों पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज करा दिया था। मंडलअध्यक्ष ने विगत एक हफ्ते पहले थाना पुलिस से सांठगांठ कर पूर्व प्रधान पक्ष के धर्मेंद्र सिंह का ट्रैक्टर चोरी का बता कर थाने में खड़ा करवा दिया। पीड़ित ने थाने जाकर ट्रैक्टर के सभी कागज दिखाकर छोड़ने की गुहार लगाई तो थानाध्यक्ष ने गाली गलौच करके थाने से भगा दिया। इसके बाद उसने अफसरों से शिकायत की जिस कारण करीब पांच दिन बाद ट्रैक्टर छोड़ दिया गया। वहीं करीब चार दिन पूर्व विधवा सुनीता का 10 वर्षीय पुत्र इंद्रेश दुकान से कुछ सामान खरीदने घर से निकला तो सत्यवर्धन पक्ष के लोगों ने उसे पकड़कर पीट दिया और थाना पुलिस को नाबालिग व उसकी माँ के द्वारा मारपीट करने को झूठी शिकायत की। जिस पर पुलिस बच्चे को उठाकर थाने ले आयी और दो दिन तक हिरासत में रखकर छोड़ दिया। इससे भयभीत राजेन्द्र सिंह पक्ष के श्रीनिवास सिंह, रामवीर सिंह, किशन कुमार, अवनीश सिंह, सुनीता सहित करीब एक दर्जन परिवार पलायन को मजबूर हैं। इन लोगों ने अपने अपने घरों के बाहर पोस्टर लगाकर घर बेचने व गांव से पलायन करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि पलायन के पोस्टर लगने की सूचना पर पुलिस गाँव में पहुंची और पलायन के पोस्टर फाड़ दिए 

सीओ कायमगंज राजबीर सिंह गौर ने बताया कि जो आरोप लगा रहे हैं वह बेबुनियाद हैं। गांव में किसी भी मकान पर बिकाऊ व पलायन के पोस्टर नहीं लगे हैं।

Tags:    

Similar News