पिटबुल का महिला पर हमला- देखता रहा पड़ोसी- नोचता रहा कुत्ता

सुरक्षा के बजाय सिंबल स्टेटस के लिए पाले गए कुत्ते अन्य लोगों के लिए जानलेवा बन रहे हैं, पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने महिला..

Update: 2023-11-05 11:40 GMT

नई दिल्ली। सुरक्षा के बजाय सिंबल स्टेटस के लिए पाले गए कुत्ते अन्य लोगों के लिए जानलेवा बन रहे हैं। पड़ोसी के पिटबुल डॉग ने महिला पर जानलेवा हमला बोल दिया। पड़ोसी मालिक और उसका परिवार महिला को नोच रहे कुत्ते को देखता रहा, लेकिन उन्होंने अपने कुत्ते को हटाने की जहमत नहीं उठाई। 14 स्थान पर काटे जाने से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजधानी दिल्ली में हमलावर हो रहे खूंखार किस्म के पिटबुल कुत्ते ने एक बार फिर से महिला पर वारदात की घटना को अंजाम दिया है। राजधानी के स्वरूप नगर थाना इलाके की गली नंबर- 14 में रहने वाली महिला पर पड़ोसी के पिटबुल कुत्ते ने जानलेवा हमला बोल दिया।

रिया देवी के रूप में पहचान रखने वाली महिला पिटबुल डॉग द्वारा कई स्थानों पर काटे जाने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला का आरोप है कि उसके ऊपर हमला करने वाला पिटबुल डॉग रोजाना उनके दरवाजे पर ही शौच करता है, जिससे उसके घर के सामने गंदगी फैल जाती है।

Full View

महिला का आरोप है कि जब उसने इस बात का विरोध किया तो पड़ोसी ने डराने के लिए पिटबुल डॉग को उसके ऊपर छोड़ दिया। जिससे हमलावर हुए पिटबुल ने उसके शरीर पर अनेक जगह पर काटकर उसे जख्मी कर दिया। पीड़ित महिला ने पड़ोसी के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज कराया है।

Tags:    

Similar News