बॉयफ्रेंड के साथ अंतरंग हालत देखने वाली दोनों बहन फावडे से काटी

सूचना पर दौड़ी पुलिस ने शक होने पर जब बड़ी बहन को दबोचा तो सख्ती किए जाने पर उसने सारा राज उगल दिया।

Update: 2023-10-09 11:52 GMT

इटावा। बॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लेने पर मां को शिकायत करने वाली दोनों सगी मासूम बहनों को बड़ी बहन ने फावडे से कटकर हमेशा के लिए ठिकाने लगा दिया है। सूचना पर दौड़ी पुलिस ने शक होने पर जब बड़ी बहन को दबोचा तो सख्ती किए जाने पर उसने सारा राज उगल दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

इटावा के बलरई थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर के रहने वाले किसान रविवार की शाम अपनी पत्नी के साथ खेत पर फसल की देखभाल के लिए गए थे। घर पर जयवीर सिंह की 7 साल की बेटी सुरभि और 5 साल की बेटी रोशनी के अलावा उनकी बड़ी बहन घर में रह गई थी।

वापस लौटे तो 7 साल की बेटी सुरभि और 5 साल की रोशनी की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया था। कानपुर से फॉरेंसिक टीम को साथ लेकर आईजी कानपुर जोन प्रशांत कुमार देर रात मौके पर पहुंच गए थे। आईजी ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही थी।

रविवार की रात से मामले के खुलासे में लगी पुलिस का शक जब किसी करीबी पर गहराया तो उसने एक-एक करके मौत का शिकार हुई बच्चों के माता-पिता और 19 वर्षीय बड़ी बहन अंजलि को अलग-अलग बुलाकर पूछताछ की।


इस दौरान पुलिस द्वारा सख्ती किए जाने पर बहन का धैर्य जवाब दे गया और उसने सारी सच्चाई पुलिस के सामने उजागर कर दी। लड़की ने बताया कि जिस समय तकरीबन एक हफ्ता पहले उसके माता-पिता खेत पर गए हुए थे तो उसने गांव में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को घर में बुला लिया था।

नीचे आंगन में खेल रही दोनों बहनों को नजरअंदाज करते हुए वह चुपके से बाय फ्रेंड को मकान की छत पर ले गई थी। जहां दोनों बहने भी खेलते खेलते पहुंच गई और उन्होंने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया।

मामले की जानकारी जब दोनों बहनों ने मां को दी तो उसे खूब डांट फटकार लगी। जिसके चलते उसके घर से निकलने पर रोक लगा दी गई। इसी का बदला लेने के लिए उसने दोनों को मौत के घाट उतार दिया।

Full View

Tags:    

Similar News