महिलाओं के विवाद में कूदे बीजेपी नेता- खूब हुआ घमासान- घायल हुई

हरियाली तीज के मौके पर मंदिर के भीतर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

Update: 2023-08-19 09:38 GMT

देहरादून। हरियाली तीज के मौके पर मंदिर के भीतर आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम में महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। क्षेत्रीय राजनीति चमकाने के चक्कर में भारतीय जनता पार्टी के नेता भी अपनी एंट्री करते हुए इस विवाद में कूद पड़े। दो पक्षों के आमले सामने आ जाने से दोनों में भिडंत हो गई। मामला पुलिस चौकी तक पहुंचा, जहां दोनों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया। इस बवाल में घायल हुई महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


दरअसल राजधानी की बिंदाल चौकी के अंतर्गत टीचर्स कॉलोनी स्थित मंदिर में शुक्रवार की देर रात हरियाली तीज के मौके पर महिलाओं का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। किसी बात को लेकर महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इस विवाद में भाजपा बूथ अध्यक्ष संजय धीमान के बेटे करण धीमान ने अपनी एंट्री मारते हुए जैसे ही दखल दिया तो वहां पर हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच दूसरे पक्ष के बीजेपी नेता भी इस विवाद में कूद पड़े। जिससे महिलाओं के कार्यक्रम में राजनीतिक रूप ले लिया। हंगामा इतना बढ़ा कि भाजपा के बूथ अध्यक्ष के बेटे ने महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष सुमन सिंह के साथ मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गई।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी उपाध्यक्ष को अस्पताल में भिजवाया। बाद में दोनों पक्ष बिंदाल चौकी पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर घमासान हुआ। पुलिस चौकी में विवाद के दौरान स्थानीय पार्षद के ऊपर भी अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप करने के लिये दोनों पक्षों की तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।Full View

Tags:    

Similar News