बोली भाजपा- जमानत मिलना कोई उपलब्धि नहीं- केजरीवाल को होगी सजा

सर्वोच्च न्यायालय ने साफ तौर पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ उनके ऊपर लगे आप वैध है।

Update: 2024-09-13 10:59 GMT

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट की ओर से दी गई सजा को लेकर भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को जमानत मिलना कोई विशेष उपलब्धि नहीं है, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने साफ कर दिया है कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ उनके ऊपर लगे आरोप वैध हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पर मुकदमा चलेगा और वह लंबी सजा पर जाएंगे।

शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि केजरीवाल को यह बात याद रखनी चाहिए कि अब वह तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रही जय ललिता, बिहार के मुख्यमंत्री रहे लालू प्रसाद यादव और मधु कोड़ा जैसे मुख्यमंत्रियों की सूची में शामिल हो गए हैं, क्योंकि सर्वोच्च न्यायालय ने साफ तौर पर कहा है कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के साथ उनके ऊपर लगे आप वैध है।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल को सशर्त जमानत मिलना कोई विशेष उपलब्धि नहीं है, भले ही उन्हें जमानत मिली है लेकिन वह शीघ्र ही सजा पाकर फिर से जेल जाएंगे।Full View

Tags:    

Similar News