भाजपा: इंडिया गठबंधन दुष्कर्मियों को बचाने का गठबंधन बन चुका है

भाजपा: इंडिया गठबंधन दुष्कर्मियों को बचाने का गठबंधन बन चुका है

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान के अजमेर में नाबालिग बच्चियों से हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर इंडिया गठबंधन पर निशाना साधा और सवाल किया है कि क्या इंडिया गठबंधन सिर्फ दुष्कर्मियों को बचाने का गठबंधन बनकर रह गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेम शुक्ला ने बुधवार को कहा, "अजमेर में 100 से अधिक अबोध बालिकाओं के साथ दुष्कर्म करने वाले जिन दुष्कर्म (रेप) जिहादियों को अदालत ने पॉक्सो एक्ट के तहत सजा सुनायी है, उन अपराधियों को बचाने का कुकर्म इंडिया गठबंधन के सरकारों के समय में हुआ है। अब सबसे बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि क्या इंडिया गठबंधन अब दुषकर्मियों को बचाने का गठबंधन बनकर रह गया है?"

उल्लेखनीय है कि 1992 में अजमेर में हुए इस दुष्कर्म कांड में शहर के कई रईसजादों ने 100 से अधिक कॉलेज छात्राओं को अपनी हवस का शिकार बनाया था। अब 32 साल बाद अजमेर की विशेष पॉक्सो अदालत ने मंगवाल को इस मामले 06 आरोपियों को उम्र कैद की सजा सुनाई। साथ ही 05-05 लाख रुपये का जुर्माना भी भरने का आदेश दिया।

Next Story
Top