बिकरु कांड के विकास दुबे की सहयोगी खुशी को SC से मिली जमानत

आज सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी दी है हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने उसकी जमानत का विरोध किया था।;

Update: 2023-01-04 06:33 GMT

लखनऊ। कानपुर के बिकरु कांड में जेल गई विकास दुबे के साथी अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को आज सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी दी है हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने उसकी जमानत का विरोध किया था।

गौरतलब है कि कानपुर के बिकरु कांड के कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे ने दबिश के दौरान 8 पुलिसवालों की हत्या कर दी थी। विकास दुबे और उसके साथियों के इस दुस्साहसिक कार्य की उस समय पूरे देश में चर्चा हो गई थी। बिकरु कांड के आरोपी विकास दुबे और उसके साथी अमर दुबे को भी पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया था।

इस घटना में पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी दुबे को भी आरोपी बनाया था हालांकि 3 दिन पहले ही खुशी दुबे की अमर दुबे के साथ शादी हुई थी। तब से खुशी दुबे जेल में बंद थी। खुशी दुबे के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में उसको जमानत देने की अर्जी लगाई। जिसमें दोनों पक्षों को सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि खुशी दुबे को हफ्ते में एक बार थाने पर जाकर अपनी हाजिरी देनी होगी अगर खुशी दुबे जमानत की शर्तों का उल्लंघन करती है तो उसकी जमानत निरस्त कर दी जाएगी। जबकि उत्तर प्रदेश सरकार ने उसकी जमानत का विरोध किया था। सरकार का कहना था कि जेल में भी खुशी दुबे का व्यवहार अच्छा नहीं है इसलिए इसको जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

Tags:    

Similar News