साहित्यकार की उदारता से बुझेगी राहगीरों की प्यास- लगा वाटर कूलर
पुस्तकालय अधीक्षक डॉ रणवीर सिंह राजकीय पुस्तकालय के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।;
मुजफ्फरनगर। जनपद की प्रतिष्ठित महिला साहित्यकार ने गर्मी के मौसम के दृष्टिगत समाजसेवा के क्षेत्र में अपना बड़ा कदम बढ़ाते हुए अपनी बड़ी बहन की पुण्य स्मृति में जिला पुस्तकालय को आरओ वाटर कूलर भेंट किया है, जिसका गणमान्य व्यक्तियों द्वारा लोकार्पण किया गया है।
शहर के महावीर चौक स्थित जिला पुस्तकालय परिसर में आयोजित किए गए आर ओ वाटर कूलर लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला विधालय निरीक्षक राजेश श्रीवास द्वारा अपनी बड़ी बहन साहित्यकार स्वर्गीय मीरा भटनागर की पुण्य स्मृति में जिला पुस्तकालय को आरओ वाटर कूलर भेंट करने वाली साहित्यकार विजया गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया गया और उनका इस नेक कार्य के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार और वरिष्ठ साहित्यकार और समाजसेवी कीर्तिवर्धन अग्रवाल द्वारा इस सामाजिक कार्य के लिये विजया गुप्ता को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
पुस्तकालय अधीक्षक डॉ रणवीर सिंह ने कहा कि अन्य व्यक्तियों को भी इस कार्य से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने भी जिला पुस्तकालय को आरओ वाटर कूलर बीएड करने के लिए विजया गुप्ता का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिला समन्वयक आशीष द्विवेदी, अजय कुमार, अमित कुमार, विनोद कुमार, सुशील वर्मा, कपिल कुमार, अनिल कुमार, बालेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, संजीव सिंह एवम अविनाश कुमार की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
उक्त आर ओ वाटर कूलर से राजकीय पुस्तकालय में आने वाले/पढ़ने वाले एवम आम जन लाभान्वित होंगे। पुस्तकालय अधीक्षक डॉ रणवीर सिंह राजकीय पुस्तकालय के विकास के लिए निरन्तर प्रयासरत हैं।