ATS को मिली कामयाबी- फरार चल रहा खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

गाजियाबाद से फरार चल रहे आरोपों की गिरफ्तारी पंजाब से होना बताई गई है।;

Update: 2025-04-24 10:06 GMT

नोएडा। भारत सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए गए आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के फरार 25000 के इनामी आतंकी को एटीएस ने दबिश देकर गिरफ्तार किया है। गाजियाबाद से फरार चल रहे आरोपों की गिरफ्तारी पंजाब से होना बताई गई है।

प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के फरार 25000 के इनामी खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह को एटीएस नोएडा ने पंजाब में दबिश देकर गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि पंजाब से एटीएस द्वारा गिरफ्तार किया गया मंगत सिंह का भाई संगत सिंह भारत सरकार की ओर से प्रतिबंधित किए गए संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स का मुखिया था जो मूल रूप से अमृतसर के मजीठा का रहने वाला था।

वर्ष 1990 में हुई मुठभेड़ के दौरान पंजाब पुलिस ने ब्यास जिले में संगत सिंह को मार गिराया था, उसके बाद से मंगत सिंह ही खालिस्तान कमांडो फोर्स का सक्रिय सदस्य हो गया था।Full View

Tags:    

Similar News