अनुराग कश्यप के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन- जलाया पुतला

फिल्म निर्देशक के बयान पर गहरा विरोध दर्ज कराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।;

Update: 2025-04-22 06:03 GMT

रायबरेली। ब्राह्मणों के खिलाफ विवादित बयान देकर सुर्खियों में आए फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप के विरोध में अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते फिल्म निर्देशक का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।

रायबरेली में फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर की गई विवादित टिप्पणी से उत्पन्न हुआ लोगों में रोष कम नहीं हो रहा है। सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने दीवानी न्यायालय के बाहर इकट्ठा होने के बाद फिल्म निर्देशक के बयान पर गहरा विरोध दर्ज कराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं ने अनुराग कश्यप का पुतला दहन करते हुए उनके बयान बाजी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप की आगामी फिल्मों का बहिष्कार करने की चेतावनी भी दी है।

उल्लेखनीय है अधिवक्ताओं द्वारा यह विरोध प्रदर्शन 20 अप्रैल को अनुराग कश्यप की ओर से ब्राह्मण समाज को लेकर की गई टिप्पणी के विरोध में किया गया था।

प्रदर्शन करने वाले अधिवक्ताओं में सत्यम तिवारी, अतुल शुक्ला, गुड्डू तिवारी, अमित मिश्रा, राम नारायण त्रिपाठी, जितेंद्र अवस्थी, आनंद दिक्षित, बल्लू अवस्थी, अनुराग मिश्रा, पवन शर्मा, आशुतोष मिश्रा, नारायण पांडे, हिमांशु त्यागी, निखिल पाठक और शुभम सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।Full View

Tags:    

Similar News