NEET पेपर लीक कांड का मुखिया गिरफ्तार- 300000 का इनामी छिपा....

संजीव मुखिया को दानापुर के सगुना मोड़ के एक अपार्टमेंट के भीतर से अरेस्ट किया गया है।;

Update: 2025-04-26 07:47 GMT

पटना। फ्लैट के भीतर छिपकर बैठे NEET पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 महीनों से फरार पेपर लीक मास्टरमाइंड मुखिया पर ₹3 लाख का इनाम घोषित था जो पटना स्थित फ्लैट के भीतर छुप कर बैठा था।

पटना के दानापुर से आर्थिक अपराध शाखा की ओर से हासिल की गई एक बड़ी कामयाबी के अंतर्गत NEET पेपर लीक कांड के मास्टर माइंड संजीव मुखिया की गिरफ्तारी कर ली गई है।

सवेरे सामने आई मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी की जानकारी के अंतर्गत 5 मई 2024 को हुए NEET पेपर लीक कांड के बाद से मास्टरमाइंड संजीव मुखिया फरार था।

एडीजी ईओ नैयर हसनैन ने बताया है कि संजीव मुखिया के बिहार की राजधानी पटना आने की जानकारी मिली थी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई टीम मौके पर पहुंची।

फ्लैट के भीतर छुप कर बैठे पेपर लीक कांड मास्टरमाइंड संजीव मुखिया के संबंध में जब छानबीन की गई तो वह अंदर ही छिपा मिला। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया है कि ईओयू की टीम द्वारा संजीव मुखिया को दानापुर के सगुना मोड़ के एक अपार्टमेंट के भीतर से अरेस्ट किया गया है। उससे फिलहाल पूछताछ का सिलसिला चल रहा है।Full View

Tags:    

Similar News