बारावफात की सजावट के दौरान मारपीट में युवक की मौत

बारावफात की सजावट कर रहे युवक की आपसी विवाद में उसके सगे साले ने पीट पीट कर हत्या कर दी

Update: 2021-10-19 07:50 GMT

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बखिरा क्षेत्र में बारावफात की सजावट कर रहे युवक की आपसी विवाद में उसके सगे साले ने पीट पीट कर हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने मंगलवार को बताया कि सोमवार रात करीब 11 बजे नरायनपुर गांव निवासी अफलाक अहमद (25) वारावफात त्यौहार को लेकर शिव मंदिर के पास झंडी-पताका लगाकर सजावट कर रहा था। सजावट के काम में कुछ अन्य लोग भी लगे हुए थे। इसी दौरान अफलाक का अपने साले सुभान से कुछ विवाद हो गया। जिसके बाद इदरीश , सिद्दीक , सुभान ने अखलाक को लाठी-डंडे व लोहे के हथियार से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने उसे उपचार के लिए मेंहदावल सीएचसी में भर्ती कराया जहां तत्काल चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस को मौके पर भेजा गया। मृतक के भाई अखलाक अहमद की तहरीर पर इदरीश, सिद्दीक, सुभान व एक अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। चर्चा है कि अफलाक ने सुभान की बहन से एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद उसने सुभान की बहन को तलाक दे दिया था। इस मामले में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी अफलाक के खिलाफ पंजीकृत कराया गया था। यही पुरानी रंजिश घटना का मूल कारण बनी। जिससे बीती रात सजावट के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट में अखलाक की हत्या हो गई।


वार्ता

Tags:    

Similar News