महिला बनी रणचंडी-थाने में शोहदे की चप्पलों से ताजपोशी

एक मनचला पिछले काफी समय से एक महिला को बुरी तरह परेशान कर रहा था

Update: 2022-04-03 13:47 GMT

कानपुर। रोजाना की जा रही छेड़छाड़ से परेशान महिला की चप्पलों की थाने के भीतर सिर के ऊपर बौछार शुरू होते ही शोहदे को कुछ देर पहले तक बला की खूबसूरत दिखाई देने वाली महिला बहन नजर आने लगी। सिर पर चढ़ा इश्क का भूत चप्पलों की पिटाई से उतरते ही शोहदा महिला के पैरों में पडकर रहम की भीख मांगने लगा।

 दरअसल सचेंडी थाना क्षेत्र में एक मनचला पिछले काफी समय से एक महिला को बुरी तरह परेशान कर रहा था। आते जाते समय रोजाना की जाने वाली छेड़छाड़ से परेशान महिला का मनचले ने घर से बाहर निकलना भी दुश्वार कर दिया था। घर की चाहर दीवारी के भीतर कैद रहने की मजबूरी के कगार तक पहुंच चुकी महिला ने सचेंडी थाने में आरोपी की शिकायत की। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सक्रिय हुए एंटी रोमियो स्क्वायड ने खोजबीन करते हुए शोहदे को धर दबोचा। हत्थे चढ़े शोहदे को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। आरोपी की शिनाख्त के लिए पीड़ित महिला भी थाने पहुंच गई। इसके बाद इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने पहले तो पीड़ित महिला के हाथों ही थाने में मनचले की पिटाई कराई। इसके बाद महिला पुलिस कर्मियों ने कमान संभाली और शोहदे की जमकर खबर ली। मनचले के सिर के ऊपर चप्पलों की हो रही बौछार को देखने के लिए थाने के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने भी थाने के बाहर मौजूद भीड़ को वहां से खदेड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। पुलिस चाह रही है मनचलों की क्या हालत होती है इसे अन्य लोग भी देखें। जिससे कोई छेड़छाड़ का साहस नहीं जुटा सके।

Tags:    

Similar News