पितृ विसर्जन करने गयी दो चचेरी बहनों की सरयू में डूबने से मृत्यु

क्षेत्र में पितृ विसर्जन करने गई दो चचेरी बहनों की आज सरयू नदी में डूबने के कारण मृत्यु हो गयी;

Update: 2021-10-06 13:56 GMT
पितृ विसर्जन करने गयी दो चचेरी बहनों की सरयू में डूबने से मृत्यु
  • whatsapp icon

गोण्डा। उत्तर प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में पितृ विसर्जन करने गई दो चचेरी बहनों की आज सरयू नदी में डूबने के कारण मृत्यु हो गयी।

पुलिस सूत्रों नें बुधवार को बताया कि कर्नलगंज क्षेत्र के मौलाना ग्राम पंचायत के चईन पुरवा के मजरा मिश्रनपुरवा की रहने वाली 15 वर्षीय निशा और अपनी चचेरी बहन 13 वर्षीय रेश्मा गांव के निकट बह रही सरयू नदी में पित्र विसर्जन की सामग्री विसर्जित करने गई थी।

उन्होंने बताया कि विसर्जन से पूर्व स्नान के दौरान दोनों बहन अचानक गहरे पानी में चली गई और डूब गई। उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाल लिया।


वार्ता

Tags:    

Similar News