सुभासपा युवा मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष ने दिखाये तेवर-मची खलबली

राजनीतिक क्षेत्रों बढी सरगर्मियों के बीच अब उनके अपना दल-एस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है

Update: 2021-05-31 11:48 GMT

कानपुर देहात। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रहे सत्यम कटियार के तेवरों ने कोरोना संक्रमण के कारण ठंडी पडी राजनीति और संगठन में खलबली मचा दी है। राजनीतिक क्षेत्रों बढी सरगर्मियों के बीच अब उनके अपना दल-एस में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

दरअसल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पूर्व युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रहे सत्यम कटियार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के अत्यंत करीबी माने जाते थे। सत्यम कटियार ने वर्ष 2019 की 22 फरवरी को सुभासपा की सदस्यता ग्रहण की थी। वर्ष 2019 की 18 मार्च को जब पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर सिकंदरा आए थे तो उन्होंने सत्यम कटियार को संगठन के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष की कमान सौंप दी थी। युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष पद संभालने के बाद सत्यम कटियार ने अपना अभियान जारी करते हुए 4 माह की कड़ी मेहनत के बाद अपने दम पर पूरी टीम तैयार कर ली। बहुत ही छोटी उम्र में राजनीति के क्षेत्र में उनके तेवरों को देखकर पहले से ही सुभासपा पर अपना कब्जा जमाए लोगों को वह फूटी आंख नहीं सुहाये और वह उनकी आंखों में खटकने लगे। इसके चलते अपने दम पर कानपुर देहात में सुभासपा का झंडा बुलंद करने वाले सत्यम कटियार को कुछ लोगों ने जोडतोड करते हुए उनके ऊपर पार्टी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए निकलवा दिया। पार्टी से नाराज चल रहे पूर्व सुभासपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विनय कटियार इस समय अपना दल-एस के कई बड़े नेताओं के संपर्क में बताए जा रहे हैं। उन्होंने खुद इसका ऐलान भी किया है। सत्यम कटियाार के अपना दल-एस में शामिल होने की खबरों ने दलीय राजनीति के क्षेत्र में भारी भूचाल सा ला दिया है।

Tags:    

Similar News